पार्थ आद्यांत RWA के चुनाव में सुनील सिंह अध्यक्ष चुने गए
ब्यूरो चीफ आर एल पांडेय
लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के पार्थ आद्यांत रेसिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में सुनील कुमार को अध्यक्ष चुना गया। चुनाव अधिकारी, कार्यालय डिप्टी रजिस्ट्रार, फर्म्स, सोसाइटीज़ एवं चिट्स के दिशानिर्देश में आयोजित आरडब्ल्यूए के चुनाव में सुनील कुमार सिंह – अध्यक्ष, योगेन्द्र सिंह गौर – उपाध्यक्ष, राजेश कुमार गुप्ता – सचिव दीपक शर्मा – कोषाध्यक्ष, निर्मेश सिंह – सदस्य, अंशुमान सिंह – सदस्य, राम नारायण सिंह – सदस्य निधि चौधरी – सदस्य, हिमांशु चंद्रा – सदस्य, सविता शुक्ला को सदस्य चुना गया।
सभी चुने गये पदाधिकारियों ने पार्थ आद्यांत में रहने वालों लोगो ने माला पहनाकर बधाई दी। इस मौके पर चुने गए पदाधिकारियों ने रेजीडेंट को भरोसा दिलाया कि वह हर समय हर समस्या में उनके साथ खड़े है।

