थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के दिल्ली दरवाजा चौक हत्याकाण्ड मे दो अभियुक्तो को गिरफ्तार करने का पुलिस ने किया दावा

अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ)वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहा है।इसी अभियान के अन्तर्गत एवं पुलिस अधीक्षक नगर विजयपाल सिंह के निर्देशन व पलाश बंसल सहायक पुलिस अधीक्षक/सीओ सिटी के कुशल पर्यवेक्षण में सुरेश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर उप निरीक्षक यशवन्त द्विवेदी चौकी प्रभारी चौक थाना कोतवाली नगर,कांस्टेबल धर्मेन्द्र कुमार थाना कोतवाली नगर,कांस्टेबल सुनील कुमार थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ने टीम द्वारा मुखबिर की सूचना के आधार पर नाका बाईपास से अभियुक्त राजितराम निषाद पुत्र रामलखन,अंकुर निषाद पुत्र राजितराम को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर आला कत्ल एक अदद् डण्डा व एक अदद् लाठी की बरामद करने का दावा पुलिस द्वारा किया गया।इस संबंध मे पुलिस ने बताया कि 09 जून को वादिनी के द्वारा सूचना दी गई कि दिनांक 08 जून को समय अभियुक्तगण राजितराम निषाद, अंकुर निषाद, रजत गौड़ निवासीगण दिल्ली दरवाजा के द्वारा उसके पिता मिश्रीलाल के घर के सामने खड़े होने की बात को लेकर कहासुनी हुई एवं उपरोक्त लोगों द्वारा मिलकर लाठी डण्डों से उसके पिता मिश्रीलाल व भाई विशाल कुमार को मारा पीटा गया। जिनकी इलाज के दौरान मिश्रीलाल की मृत्यु हो गई। उक्त घटना के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मुकदमा के धारा को बढा़ते हुये आरोपियो के विरुद्व कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *