आर एल पांडेय लखनऊ : पारा थाना क्षेत्र के देवपुर रोड पारा निवासी मनोज रावत ने 3 दबंगों के खिलाफ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। थाने में दी गई तहरीर में कहा गया है कि दबंगों ने घर पर आकर जातिसूचक गालियां देते हुए फायरिंग की। दबंगों की करतूत सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

