गाँधी – शास्त्री जयंती 02 अक्टूबर को शिवोत्सव शाहजहाँपुर में
शाहजहाँपुर। शिव सत्संग का शिवोत्सव गाँधी शास्त्री जयंती 02 अक्टूबर को परी मैरिज लान में सायं 08 बजे से आयोजित होगा।
यह जानकारी देते हुए जिलाध्यक्ष डॉ कालिका प्रसाद ने बताया कि अंतर्राष्ट्रीय अहिंसा दिवस पर होने वाले इस आध्यात्मिक एवं धार्मिक आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों के सन्त भक्त और सत्संगीजन सम्मिलित होंगे। विद्वतजनों एवं उपदेशकों के प्रवचन व भजन होंगे। संपूर्ण रात्रि चलने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक शिव अर्चना रहेगी। शाकाहार जीवन का आधार, सत्संग का महत्व, शिवत्व से अमरत्व, दान और सेवा की महिमा, ध्यान योग एवं आध्यात्मिक जीवन दर्शन पर बौद्धिक होगा।

