पति ने अपने ही पत्नी की चाकू से गला रेतकर की हत्या

 

आजमगढ/सगड़ी। जिले के रौनापार थाना क्षेत्र के तहिरापुर बघावर गांव की एक घटना सामने आई है जिसमे पति पत्नी में कुछ घरेलू आपसी विवाद हुआ।और जिसके बाद गुस्से में पति ने अपनी ही पत्नी की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी।जानकारी के अनुसार मृतक रेखा सिंह पटेल उम्र 35 वर्ष पत्नी नीलेश उर्फ नन्हे सिंह पटेल दोनो के बीच कुछ घरेलू विवाद हुआ और सुबह 8 बजे के करीब नीलेश सिंह ने अपनी पत्नी रेखा सिंह का गला चाकू से रेतकर हत्या कर दी।

मृतक रेखा सिंह के पास एक 10 वर्षीय पुत्र रितिक और 14 वर्षीय पुत्री रिया है। घटना की सूचना पाकर स्थानीय रौनापार थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *