जौनपुर 14 अक्टूबर, 2024 (सू0वि0)- जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी ने अवगत कराया है कि अमरजीत यादव पुत्र रामधारी यादव, निवासी-ग्राम-सरौनी पूरब पट्टी, परगना व तहसील-केराकत, जिला-जौनपुर द्वारा 18 जुलाई 2024 को जिलाधिकारी के समक्ष ग्राम-सरौनी पूरब पट्टी में एक ही खड़ंजे पर दो बार दिखाकर फर्जी भुगतान के संबंध में ग्राम प्रधान एवं सचिव के विरूद्ध शिकायती पत्र प्रस्तुत किया गया है। अतः ग्राम पंचायत-सरौनी पूरब पट्टी में शिकायती पत्र के अनुरूप 22 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 02.00 बजे जॉच करने हेतु तिथि निर्धारित की गयी है, तथा खण्ड विकास अधिकारी केराकत को निर्देशित किया गया है कि संबंधित सचिव, ग्राम प्रधान एवं शिकायतकर्ता को अपने स्तर से संसूचित कर दे कि वे ग्राम पंचायत-सरौनी पूरब पट्टी, विकास खण्ड-केराकत मे पंचायत भवन पर ससमय समस्त अभिलेख/साक्ष्यों सहित स्वयं उपस्थित रहें।

