अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ) अनी बुलियन कंपनी का एजेंट पेशबंदी में मुकदमा लिखा कर फरार हो गया।जिसके चलते कुमारगंज पुलिस ने हाजिर होने के लिए घर पर चश्पा नोटिस किया।बताते चलें कि कस्बा कुमारगंज में खुली अनी बुलियन कंपनी जो ग्राहकों का करोड़ों रुपए लेकर फरार हैं, इसी कंपनी का एक एजेंट घनश्याम कौशल पुत्र काशीनाथ कौशल निवासी सहुलारा थाना इनायतनगर इसने भी सैकड़ों लोगों का बड़ी मात्रा में रुपया इस कंपनी में जमा कराया था, इसलिए इसके द्वारा पेश बंदी में थाना कुमारगंज में अपराध संख्या 339 धारा 419, 420, 467, 459, 471 व 506 अपनी बचत के लिए दर्ज करा दिया गया, इसके बाद से यह फरार है, इसका कहीं अता पता नहीं है। पुलिस मुकदमे की विवेचना के लिए परेशान होकर इसके घर पर हाजिर होने के लिए, विवेचना में सहयोग करने के लिए इसके घर पर नोटिस चस्पा की गई।

