कार्यवाही ना होने पर मनरेगा मजदूर करेंगे हड़ताल

मिल्कीपुर- अयोध्या। थाना कोतवाली इनायतनगर अंतर्गत खजूरी मिर्जापुर गांव में बृहस्पतिवार की सुबह मनरेगा की मजदूरी पर जा रहे मजदूर को दबंग युवक ने लाठियों से जमकर पीटा। मरणासन्न अवस्था में उसे सीएचसी मिल्कीपुर में भर्ती कराया गया जहाँ सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टरों ने मरीज की हालात चिंताजनक देख कर जिला अस्पताल रिफर कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मनरेगा मजदूर के शरीर में कई फ्रैक्चर हो गए।दाहिना हाथ पूरी तरह से लाठी मारकर तोड़ दिया गया है।
पीड़ित मजदूर हरीराम प्रजापति पुत्र जयपाल ने आरोप लगाया कि मनबढ़ युवक पप्पू पांडे आए दिन शौच को जाते समय उसकी पत्नी के साथ छेड़खानी व गलत कार्य करता था।जिसका विरोध करने के कारण दबंग युवक ने लाठी से मारपीट कर मरणासन्न करते हुए उसका हाथ पैर तोड़ दिया। वहीं दूसरी ओर ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नियाज़ अहमद ने पुलिस की कार्यसैली पर भी सवाल उठाया है श्री नियाज अहमद ने  पत्रकारों को बताया कि जब हम पीड़ित को लेकर थाने पहुंचे तो वहाँ पर कोई भी पुलिस कर्मी fir लिखने को तैयार नही था काफी जद्दोजहद के बाद fir लिखी गई व घायल हरीराम प्रजापति को जिला अस्पताल मेडिकल के लिए भेजा गया जहाँ  हरीराम का इलाज चल रहा है।प्रधान प्रतिनिधि नियाज अहमद ने कहा है कि मनबढ़ युवक पर जल्द से जल्द कार्रवाई  नही हुई तो सभी मजदूर मनरेगा का कार्य बंद करके हड़ताल पर चले जाएंगे।समाचार लिखे जाने तक अभियुक्त पप्पू पाण्डेय को पुलिस गिरफ्तार नही कर सकी थी।मनरेगा कर्मियों में काफी रोष व्याप्त है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *