गोसाईगंज-अयोध्या। स्थानीय कस्बे में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का सर्वर गुरुवार को सुबह से ही फेल है आज भी शुक्रवार को भी सर्वर फेल होने के कारण खाताधारकों को पैसा निकालने व जमा करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सर्वर गुरुवार को दिन में लगभग 10ः30 बजे आया और फिर चला गया। इससे सेंट्रल बैंक का कार्य बृहस्पतिवार तथा शुक्रवार को भी पूरी तरह से बाधित रहा। दूसरे दिन शुक्रवार को सुबह जब बैंक खुला तो पैसा निकालने व पैसा जमा करने के लिए खाताधारकों की बैंकों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। जैसे ही खाताधारक बैंक में अपने संबंधित विभिन्न कार्यों को करने के लिए कतारों में लगे तो पता चला कि बैंक का सर्वर फेल है। खाताधारक बैंक में घंटों इंतजार करते रहे। इसके बाद भी सर्वर का कुछ अता पता नहीं चला। इससे बैंकों में खड़े ग्राहकों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। सेंट्रल बैंक के शाखा प्रबंधक राजेंद्र लाल श्रीवास्तव का कहना है कि बीएसएनल की सेवाएं आए दिन परेशान करता जा रहा है। बीएसएनएल ने बैंकों के लिए अलग से सर्वर चलाने की व्यवस्था की है। बावजूद इसके सर्वर फेल हो जा रहा है। कस्बा निवासी खाताधारक दिनेश कुमार जयसवाल सचिन सचिन कुमार गुप्ता पंकज तिवारी सुनील कुमार इम्तियाज अहमद का कहना है कि आवश्यकता पैसों की जब पड़ती है तो नेटवर्क की समस्या झेलनी पड़ती है।

