अयोध्या। भारत की जनवादी नौजवान सभा के प्रदेश महासचिव कामरेड सत्यभान सिंह जनवादी ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोलियम पदार्थों के साथ साथ घरेलू गैस में बेतहाशा बृद्धि की घोर निंदा करते हुए सरकार से मांग करते है कि तत्काल गैस के बढ़े दामो को वापस लिया जाय।
उन्होंने कहाकि सरकार जन विरोधी काम कर रही है।कुछ चंद पूंजीपतियों के इशारे पर जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है।इस सरकार ने हर वर्ग के लोगो को परेशान कर रखा है।युवाओं को देने के लिए रोजगार नही है।फालतू काम के लिए दुनिया भर का बजट सरकार पास कर रही है और पैसों का बन्दर बांट करवा रही है।छात्रों के शिक्षा व चिकित्सा की समुचित व्यवस्था नही कर पा रही है।
संगठन की कल से दो दिवसीय राज्यकमेटी की बैठक 3 व 4 जुलाई को लखनऊ में शुरू हो रही है।इस बैठक में संगठन को मजबूत करने व गुडवत्ता परक शिक्षा व रोजगार के लिए व बेरोजगारी के मुद्दे में गम्भीरता से मंथन होगा।

