तेज उमस और गर्मी से सर्पदंश की घटनाओं में हुई बढ़ोतरी।

बीकापुर-अयोध्या। तेज गर्मी और उमस के बीच सर्पदंश की घटनाओं में भी बढ़ोतरी हो रही है विषैले और जहरीले जीव जंतु अपने बिलों से बाहर निकल रहे हैं। कोतवाली क्षेत्र के दो अलग-अलग गांव में गुरुवार देर शाम दो लोगों को जहरीले सर्प ने डस लिया। परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बीकापुर ले आए। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहली घटना में खजुरहट बख्शी का पुरवा गांव निवासी 18 वर्षीय युवती प्रिया गुरुवार देर शाम घर के लघुशंका के लिए  गई थी। इसी दौरान जहरीले सर्प ने पैर में डस लिया। दूसरी घटना में गयासुद्दीन पुर गांव निवासी 42 वर्षीय राजपता गुरुवार शाम को खेत में जानवरों के लिए घास लाने गई थी। इसी दौरान जहरीले सर्प ने हाथ में लपेट कर डस लिया। चिकित्सक सतीश चंद्रा ने बताया कि प्राथमिक उपचार के बाद दोनों लोगों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। तेज उमस और गर्मी पड़ने से पिछले करीब 1 सप्ताह के भीतर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीकापुर में सर्पदंश के पीड़ितों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *