पैर फिसलने से मजदूर की मौत। जौनपुर

छत से उतर रहा मजदूर का पैर फिसलने से

शाहगंज/जौनपुर

उमानाथ सिंह मेडिकल कालेज सिद्दीकीपुर मे शनिवार देर रात मोमिन इशहाक 30 वर्ष मालदा का निवासी, जब 2 मंजिला छत से नीचे उतर रहा था, सीडी से उतरते समय अंधेरा होने की वजह से पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया जिससे उसके सिर चोट आ गई और वह गंभीर रूप से घायल हो गया जब अन्य मजदूरों ने देखा तो आनन फानन में उसे नजदीकी चिकित्सक के पास ले जाया गये,जहां हालत गंभीर होते देख उसके साथ के लोगों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने उसे वाराणसी रिफर कर दिया जहा उसकी मौत हो गई,
वही मजदूरों ने इस घटना से रविवार सुबह आक्रोश मे आकर काम बंद कर धरना पर बैठ गए हैं, जब यह सुचना निर्माण कार्य मे लगे अधिकारीयों को लगी तो उनके हाथ पाव फुलने लगे और अधिकारियों ने तुरंत मेडिकल कॉलेज पहुंचकर लोगों को शांत कराया और 1 दिन की मोहलत मांगी इस पर मजदूर शांत होकर अपने अपने आवास पर लौट गए।मजदूरों ने कहा मृतक के परिजनों को अनुदान मिलना चाहिए तभी हम काम पर वापस लौटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *