अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार गौतम। नगर निगम अयोध्या के जनसंपर्क अधिकारी रामकिशोर यादव ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत साक्ष्य शौचालयों का निर्माण नगर निगम अयोध्या द्वारा कराया गया है जिन शौचालयों का अभी तक लोकार्पण कार्यक्रम संपन्न नहीं हो पाया है उन शौचालयों का लोकार्पण कार्यक्रम ऋषिकेश उपाध्याय महापौर नगर निगम अयोध्या की सहमति उपरांत विशाल सिंह नगर आयुक्त नगर निगम अयोध्या के आदेश के अनुपालन में लोकार्पण कार्यक्रम की तिथियां सुनिश्चित कर दी गई। यादव ने बताया कि दिनांक 7 जुलाई प्रातः 11:30 बजे राम जन्म भूमि कार्यशाला अयोध्या 12:00 बजे कारसेवक पुरम अयोध्या 12:30 बजे,अमावा मंदिर के पास दिनांक 8 जुलाई 2021 को प्रातः 11:30 बजे बालदा फैजाबाद 12:00 बजे महाजनी टोला 12:30 बजे घोसी टोला 1:00 बजे वजीरगंज दिनांक 9 जुलाई 2021 प्रातः 11:30 बजे बहेलिया टोला अयोध्या 12:30 बजे सहादतगंज हनुमानगढ़ी के पास शौचालय का उद्घाटन ऋषिकेश उपाध्याय महापौर नगर निगम अयोध्या के कर कमलों द्वारा लोकार्पण किया जाएगा इन अवसरों पर लल्लू सिंह जी सांसद मुख्य अतिथि एवं माननीय श्री वेद प्रकाश गुप्त विधायक विशिष्ट अतिथि के रूप में लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। चमेला देवी, लक्ष्मी सिंह,रमेश दास, शकुंतला गौतम अनिल सिंह, विशाल पाल, सायमा खान,असद अहमद संतोष सिंह और पार्षद गण की गरिमामय उपस्थिति अपने अपने वार्ड के शौचालय लोकार्पण कार्यक्रम में उपस्थिति रहेगी। लोकार्पण कार्यक्रम से संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके हैं। यादव ने बताया वित्तीय वर्ष 2020 21 एवं 2021-22 मैं अब तक जितने भी निर्माण कार्य विकास कार्य पूर्ण हो चुके हैं उन सभी का लोकार्पण कार्यक्रम प्रत्येक दशा में 31 जुलाई 2021 तक संपन्न करा लिए जाएंगे।

