जनपद में वृहद वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत

अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार गौतम। अपर मुख्य सचिव सिंचाई, जल संसाधन व परती भूमि विकास व अयोध्या जिले के नोडल अधिकारी टी.वेंकटेश ने रविवार को अयोध्या का दौरा किया। उन्होंने पौधरोपण करने के साथ अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में वृक्षारोपण के लक्ष्य को शत प्रतिशत प्राप्त करने के निर्देश दिये। साथ ही पोर्टल पर फीडिंग के मद्देनजर संचालित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया।अपर मुख्य सचिव टी. वेंकटेश ने जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व डीएफओ दिव्या, सीडीओ अनिता यादव की मौजूदगी में तहसील बीकापुर में तमसा नदी के किनारे स्थित गौराघाट (रामचौरा), हनुमान मंदिर परिसर, राम वन गमन मार्ग, गौरा गयासपुर में पौधरोपण कर जनपद में वृहद वृक्षारोपण महोत्सव अभियान का शुभारंभ किया। वहां पर उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को वृक्षारोपण महोत्सव में शासन से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप बेहतर कार्य कर अधिक से अधिक पौधे रोपित करने तथा उनकी नियमित देखभाल व सुरक्षा संबंधी व्यवस्था करने के निर्देश दिए। तदोपरांत नोडल अधिकारी ने तहसील बीकापुर विकासखंड तारुन क्षेत्र अंतर्गत बिसुहि नदी के किनारे स्थित ग्राम पंचायत केवलापुर में तथा विकास खंड मसौधा क्षेत्रान्तर्गत स्थित ग्राम पंचायत भदोखर में भी पौधरोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *