अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार गौतम। रामलला के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर व्यवस्था बनाई जा रही है. देश विदेश से श्री रामलला के दर्शन के लिए बड़ी संख्या में दर्शनार्थियों की संख्या बढ़ रहा है। लेकिन परिसर में दर्शन करने के लिए कई सुरक्षा मानकों से गुजरते हुए अपने सामानों को बाहर ही छोड़ना पड़ रहा है। ऐसे भक्तों के सामानों को सुरक्षित स्थान पर रखे जाने के लिए निःशुल्क लॉकर की व्यवस्था बनाई गई है। रामलला मंदिर के दर्शन मार्ग स्थित अमावा मंदिर में आज श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए निशुल्क लॉकर की व्यवस्था बनाई गई है। जिसका आज उद्घाटन बिहार प्रान्त के मुख्य लोकायुक्त न्यायाधीश श्याम किशोर शर्मा व अयोध्या के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार के द्वारा किया गया। दरसल श्री राम जन्म भूमि दर्शन मार्ग पर श्रद्धालुओं को अपनेे सामानों को रखने के लिए बड़ी दिक्कतों का सामना पड़ता रहा है। वहीं कई स्थनों पर प्राइवेट लॉकर खोले जाने के साथ मन चाहा पैसा वसूला जाता रहा है। सुरक्षा मानकों के साथ बना है यात्री सुविधा लॉकर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अयोध्या नरेश कुमार के मुताबिक अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को निश्चित रूप से लाकर के माध्यम से व्यवस्था मिलेगी लेकिन इस दौरान सुरक्षा मानकों को लेकर सीसीटीवी कैमरा व अन्य उपकरण लगाए गए हैं जिससे कि देखा जा सकेगा कि कौन आ रहा है। और सुरक्षा मानकों के साथ लोगों को सुविधा मिले इस उद्देश्य इस लॉकर का शुभारंभ किया गया है और निश्चित रूप से लोगों के अंदर या बातें रही है कि सामान सुरक्षित हो किसी भी प्रकार से हमारे सामान गायब ना हो। ऐसी में इस लाकर के माध्यम से भी लोगों के सामानों को सुरक्षित के जाने की व्यवस्था बनाई गई है।

