पुलिस व एसओजी टीम से मुठभेड़ मे तीन बदमाश गिरफ्तार, दो को लगी गोली

अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार गौतम। बीकापुर कोतवाली अंतर्गत मोतीगंज निधियावा के निकट पुलिस एसओजी बदमाशों में हुई बीती रात मुठभेड़ में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार अभिषेक तिवारी निवासी गंगा सराय थाना इनायतनगर पुलिस की गिरफ्तारी से बचने के लिए कल अपने अपहरण की फर्जी सूचना पुलिस को परिजनों द्वारा दी गई अभिषेक तिवारी आदि लोगों द्वारा बीते 1 माह पूर्व मोतीगंज चौकी पर तैनात सिपाही पर गोली मारकर हत्या करने का प्रयास भी किया गया तब से एसओजी टीम अभियुक्त की तलाश में थी पुलिस से बचने का ड्रामा कर अपना अपहरण फर्जी दिखाया गया। बीती रात बीकापुर पुलिस एवं एसओजी द्वारा पुलिस मुठभेड़ में अभियुक्त शुभम पाठक पुत्र राजेश कुमार पाठक आयु 19 वर्ष निवासी खड़ बढ़िया थाना इनायतनगर प्रमोद कुमार पुत्र हौसला प्रसाद आयु 22 वर्ष ग्राम पलिया लोहानी थाना इनायतनगर कि मोतीगंज रोड निधि या वा कि बीती रात मुठभेड़ में दोनों बदमाश के पैरों में गोली लगी जिसे कांस्टेबल आलोक कुमार द्वारा आज बीती रात 3:00 बजे जिला चिकित्सालय लाकर लिखा पढ़ी में आर्थो वार्ड में भर्ती है दर्शाया गया परंतु प्राथमिक उपचार के बाद पुलिस अपने साथ दोनों बदमाश को लेकर चली गई है बताया जाता है कि अभिषेक तिवारी द्वारा अपनी भाभी माधुरी एवं विमला देवी को रिश्तेदारी में ले जाते वक्त जगदीशपुर के पास से कार सवार लोगों द्वारा अपहरण किए जाने की सूचना पुलिस को दी गई थी हरिनटीन गंज पुलिस चौकी इंचार्ज राम अवतार राम भी अपहरण की घटना को संदिग्ध मान रहे थे। पुलिस तीनों अपराधियों से पूछताछ कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *