ग्रामीण महिलाएं शौच के लिए खुले में जाने को मजबूर

रूदौली-अयोध्या। विकास खण्ड रूदौली के एक गांव में सामुदायिक शौचालय का सम्पूर्ण भुगतान हो जाने के बाद भी शौचालय अपूर्ण पड़ा हुआ है।जिसकी लिखित शिकायत उच्चाधिकारियों से कर कार्यवाही की मांग की गई है।
विकास खण्ड रूदौली के फगौली कुर्मियान निवासी शिवशंकर वर्मा ने दी गई शिकायत में ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए कहा कि ग्राम प्रधान ने ग्राम पंचायत फगौली कुर्मियांन में वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराए गए  सामुदायिक शौचालय का निर्माण कार्य का संपूर्ण भुगतान हो जाने के बाद भी सामुदायिक शौचालय में अभी भी कई कार्य अपूर्ण ही पड़े हुए हैं जिसमें  प्लंबर कार्य,पानी की टंकी,समर सेबल और इलेक्ट्रॉनिक आदि कार्यो की अभी तक कोई व्यवस्था ही नहीं की गई है।सरकामंशा के अनुरूप बनने वाले सामुदायिक शौचालय को सर्वसाधारण के लिए खुला रहना चाहिए लेकिन ग्राम सभा फ़गौली कुर्मियान में बने सामुदायिक शौचालय में हमेशा ताला ही लटका रहता है और अपूर्ण शौचालय की चाबी ग्राम प्रधान के पास ही रहती है।जबकि सरकार द्दारा स्वच्छ भारत मिशन योजना के तहत बनाए सामुदायिक शौचालय में ग्रामीण महिलायें जाने से वंचित रहती है जिन्हें शौच के लिए खुले में जाना पड़ रहा है जिससे स्वच्छ भारत मिशन की धज्जियां उड़ा रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *