सुन्दरीकरण के लिए लगाई गई इंटरलॉकिंग को ट्रक कर रहे हैं खराब।

भेलसर(अयोध्या)  लखनऊ गोरखपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एन एच आई 27 के द्वारा हाईवे पर बसे गांव की सुंदरीकरण के लिए किनारे पटरी को चौड़ा कर इंटरलॉकिंग लगा दिया था।ताकि गांव के किनारे भीड़भाड़ वाली एरिया में होने वाली दुर्घटनाओं से लोगों को राहत मिलेगी।लेकिन ढाबा मालिकों द्वारा एनएचआई के अरमानों पर पानी फेरने का काम किया जा रहा है।रोड पर लगने वाले ट्रक न तो केवल इंटरलॉकिंग को ही खराब करती हैं बल्कि आने वाले यात्री भी दुर्घटना का शिकार होने से नहीं बच रहे हैं।आए दिन हाईवे पर खड़ी ट्रकों के चलते कई जिंदगियां काल के गाल में समा गई तो कई लूले लंगड़े और अपाहिज बनकर अपनी जिंदगी का गुजर बसर कर रहे।लोग दबी जुबान कहते है कि जिनको भी गांव के किनारे होटल चलाना है वो हाइवे को छोड़ कर होटल संचालित करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *