थाना नेवढिया पुलिस ने मु0अ0सं0 171/24 धारा 115(2)/352/351(2)/ 126(2)/109(1) B.N.S. व 3(2)va एससीएसटी एक्ट से सम्बन्धित दो वांछित अभियुक्तो को किया गिरफ्तार
जौनपुर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे वाँछित अपराधियों / वारन्टियो की गिरफ्तारी हेतु अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण जौनपुर, श्री शैलेन्द्र सिंह के निर्देशन मे एवं क्षेत्राधिकारी मड़ियाहूं के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष श्री अमित कुमार पाण्डेय मय हमराहियान द्वारा आज दिनांक 10.11.24 को मुखबीर की सूचना पर ग्राम नवापुर से मु0अ0सं0 171/24 धारा 115(2)/352/351(2)/126(2)/109(1) B.N.S. व 3(2)va एससीएसटी एक्ट से सम्बन्धित अभियुक्त 1. आशीष यादव पुत्र लालधारी यादव निवासी मढी थाना नेवढिया जनपद जौनपुर 2 . अजय यादव पुत्र सुबाष यादव निवासी मढी थाना नेवढिया जनपद जौनपुर को सिहोरीवीर नहर पुलिया से गिरफ्तार किया गया तथा अभियुक्त अजय यादव उपरोक्त के निशानदेही पर एक घटना के प्रयुक्त बाँस की लाठी बरामद करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त –*
1. आशीष यादव पुत्र लालधारी यादव निवासी मढी थाना नेवढिया जनपद जौनपुर उम्र करीब 21 वर्ष
2. अजय यादव पुत्र सुबाष यादव निवासी मढी थाना नेवढिया जनपद जौनपुर उम्र करीब 22 वर्ष
*बरामदगी-*
1. एक घटना मे प्रयुक्त बाँस की लाठी
*सम्बन्धित मु0अ0सं0 /आपराधिक इतिहास –*
1. मु0अ0सं0 171/24 धारा 115(2)/352/351(2)/126(2)/109(1) B.N.S. व 3(2)va एससीएसटी एक्ट थाना नेवढ़िया , जौनपुर।
*गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम –*
1. श्री अमित कुमार पाण्डेय थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर
2. हे0का0 धर्मेन्द्र कुमार बिन्द थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर
3. हे0का0 प्रदीप दूबे थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर
4. म0का0 शालू थाना नेवढ़िया जनपद जौनपुर

