खड़ी ट्रक में पीछे से कार टकराया, कार के परखच्चे उड़े

नौसढ़ चौकी से लगभग 1 किलोमीटर दूर लखनऊ रोड पर, हरैया पानी टंकी के पास की घटना

* घटनास्थल पर प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि अक्सर रोड पर ट्रक वाले गाड़ी खड़ा कर देते जो आये दिन दुर्घटना का कारण बन जाता है

गोरखपुर। गीडा थाना अंतर्गत नौसढ़ चौकी से लखनऊ रोड पर चौकी से लगभग 1किलोमीटर दूर हरैया पानी टंकी के पास बीती रात्रि लगभग 10 बजे के करीब एक कार U P 32 L U 8296 नम्वर की एक कार रोड पर खड़ी ट्रक से जा टकराया। कार की ट्रक के टक्कर से कार के परखच्चे उड़ गए और कार में 3 लोग सवार थे जिसमें से 1 लोग की मौत हो गई है। घटना की सूचना पाकर नौसढ़ चौकी के सिपाहियों ने घटना स्थल पर जाकर घायल लोगों को अस्पताल भेजवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *