*अयोध्या भगवान राम लला को चढ़ाया गया तिलक*, अयोध्या (डीकेयू लाइव ब्यूरो चीफ) सुरेंद्र कुमार।जनकपुर से मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सतीश कुमार सिंह ने राजा जनक की भूमिका निभाई,मां सीता के विवाह के लिए तिलक चढ़ाया ,अयोध्या के महापौर गिरिश पति त्रिपाठी ने वर पक्ष के अगुवा की भूमिका निभाई,राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय राजा दशरथ की भूमिका में आये नजर,अलग-अलग तरह के 501 तरह के उपहार भगवान राम लला को समर्पित किया गया,नेपाल के 500 से ज्यादा तिलकहरू अयोध्या पहुंचे थे, वैदिक रीति रिवाज के साथ भगवान राम लला को तिलक चढ़ाया गया,भगवान के स्वरूप की भी मौजूदगी रही,राम लला के विवाह की आज से तैयारी शुरू कर दी गई है, 14 दिन भगवान राम के विवाह का महोत्सव चलेगा, 26 नवंबर को अयोध्या से जनकपुर के लिए बारात रवाना होगी, 3 दिसंबर को पहुंचेगी जनकपुर, 6 दिसंबर को होगा विवाह संपन्न,8 दिसंबर को जनकपुर से अयोध्या के लिए रवाना होगी राम बारात, 9 दिसंबर को पहुंचेगी अयोध्या,26 नवम्बर से 9 दिसंबर तक 14 दिन का होगा भगवान राम मां जानकी के विवाह का कार्यक्रम।

