विधिक साक्षरता एक दिवसीय शिविर आयोजित किया
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सोमवार को सन्त एस0 राम इण्टर कालेज, डा0 सन्तराम नगर,जानकीपुरम् विस्तार लखनऊ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में विधिक साक्षरता एक दिवसीय शिविर आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि मा0 मीनाक्षी सोनकर अतिरिक्त जिला न्यायाधीश (ADJ), डा0 नीरज सी0एच0सी0, श्रीमती मंजू शुक्ला अधिवक्ता, श्रीमती वसुंधरा सिंह नायब तहसीलदार बी0के0टी0 लखनऊ, श्री संदीप कुमार जिला प्रोवेशन महिला कल्याण कार्यालय एवं श्री अनुज मिश्रा लेखपाल बी0के0टी लखनऊ उपस्थिति रहे। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मिथलेश कनौजिया, उपप्रधानाचार्य श्री अमित बाजपेई, श्रीमती हेमलता वर्मा, सुश्री पूजा शर्मा एवं छात्राएं अंशिका वर्मा, प्रियंका सिंह भदौरिया, सविता राजपूत ने सभी का स्वागत किया। मुख्य अतिथि द्वारा छात्राओं एवं शिक्षिकाओं को सर्वाइकल कैंसर एवं विधिक के बारे में जागरूक किया गया।

