देश के महामहिम राष्ट्रपति सहित यशस्वी प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन करेगा दस सूत्रीय मांग

देश के महामहिम राष्ट्रपति सहित यशस्वी प्रधानमंत्री से राष्ट्रीय युवा वाहिनी संगठन करेगा दस सूत्रीय मांग

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ- देश भर में हिंदुत्व का परचम लहराने वाले संगठन राष्ट्रीय युवा वाहिनी के पदाधिकारियों के द्वारा भारत के महामहिम राष्ट्रपति सहित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी एवं गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी से निम्न माँगो को लेकर अग्रणी भूमिका निभाएगा। (1) भारत को हिन्दू राष्ट्र घोषित किया जाए। (2) भारत के मन्दिरों को टेक्स से मुक्त किया जाए, साथ ही मन्दिरों को साधु – संतों के अधीन किया जाए। (3) भारत में सनातन बोर्ड का गठन किया जाए। (4) गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिया जाए। (5) मन्दिर एवं आश्रम के पुजारी तथा महतों को 25 हज़ार रुपया प्रतिमाह मानदेय के रूप मे दिया जाय। (6) भारत के साधु- संतों को सुरक्षा व्यवस्था मुहैया कराई जाए। (7) भारत के सभी आश्रम में गुरुकुल संचालित करने के लिए शासकीय जमीन उपलब्ध कराकर आर्थिक सहायता दी जाए। (8) भारत के सभी आश्रमो में गौशाला संचालित करने हेतु शासकीय जमीन उपलब्ध कराते हुवे आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। (9) भारत से कत्ल खाने पूर्ण रूप से बन्द किया जाए। (10) भारत में साधु- संतों को ट्रेन या बस से यात्रा करने के लिए निशुल्क यात्रा पास जारी किया जाए। राष्ट्रीय युवा वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने कहा अपनी निम्न सनातन रक्षक माँगो को लेकर राष्ट्रीय युवा वाहिनी के सभी पदाधिकारी अपने- अपने क्षेत्र से महामहिम राष्ट्रपति जी, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी एवं देश के गृहमंत्री जी के नाम जिला कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौपकर माँग करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *