राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी शर्मा ने नाम और ट्रेडमार्क का दुरुपयोग करने वाले संगठन को भेजा नोटिस, वैधानिक कार्रवाई करने की दी चेतावनी

आर एल पाण्डेय
लखनऊ।हरीश गौतम जी, आपको सूचित किया जाता है कि आप द्वारा हमारे संगठन का चिन्ह तथा नाम अपने संगठन में प्रयोग में लिया जा रहा है जो कि ट्रेडमार्क एवं कॉपीराइट नियमों के अंतर्गत अपराध है अतः आपको उक्त के सम्बन्ध में चेतावनी दी जाती है कि भविष्य में यदि आप द्वारा इस पत्र प्राप्ति के पश्चात् भी ऐसा किया जाता है तो संगठन द्वारा आप पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी । देव प्रकाश शुक्ला जी, आपको सूचित किया जाता है कि आप द्वारा हमारे संगठन का नाम अपने संगठन के रूप में प्रयोग में लिया जा रहा है जो कि ट्रेडमार्क एवं कॉपीराइट नियमों के अंतर्गत अपराध है। तथा आपको भली भांति ज्ञात है कि आप द्वारा ट्रस्ट न्यास विलेख में दिनांक 12/01/1998 को स्टाम्प संख्या DZ162349 पृष्ट संख्या 2 पर पंक्ति संख्या 1 से 3 में उल्लेख है कि आपका यह ट्रस्ट हिन्दू भगवा युवा वाहिनी के नाम से जाना जायेगा । आप द्वारा हमारे संगठन का नाम प्रयोग में लाकर अपने साथ साथ अपनी और हमारी छवि को खराब कर रहे है।अतः आपको उक्त के सम्बन्ध में चेतावनी दी जाती है कि भविष्य में यदि आप द्वारा इस पत्र प्राप्ति के पश्चात् भी ऐसा किया जाता है तो संगठन द्वारा आप पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। राष्ट्रीय युवा वाहिनी भारतीय जनता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष के डी शर्मा ने रजिस्टर्ड डाक से नोटिस भेजकर कार्रवाई की चेतावनी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *