अपर जिला मजिस्ट्रेट/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं0) रामप्रकाश ने सर्वसाधारण को अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ की अधिसूचना के अनुपालन में प्रमुख क्षेत्र पंचायत सामान निर्वाचन 2021 को सकुशल, शांतिपूर्ण, निष्पक्ष ढंग से मतदान एवं मतगणना संपन्न हो जाने के पश्चात कोई भी प्रत्याशी विजय जुलूस लेकर नहीं जाएगा। विजय जुलूस निकालना प्रतिबंधित रहेगा। निर्वाचन प्रक्रिया में उत्तर प्रदेश शासन की कोविड-19 गाइडलाइन का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।

