डायल 112 का प्रचार प्रसार और इसकी जानकारी व्यापारियों को अपने स्तर से उपलब्ध करायेंगे: अमरनाथ मिश्रा
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। एक पहल के तहत यूपी-112 मुख्यालय आॅडिटोरियम शहीद पथ लखनऊ में व्यापारी संगोष्ठी का आयोजन लखनऊ व्यापार मण्डल के साथ सम्पन्न हुआ।
ए.डी.जी मीरा रावत ने डायल 112 के बारे में विस्त्रत जानकारी दी और व्यापारियों से सम्वाद किया। व्यापारियों ने डायल 112 से सम्बन्धित सवाल लिखाये जिनके जवाब डीआईजी शादाब राशिद खान, एस.पी.सिंह, एस.पी. विजय ढुल(आईपीएस) एडिश्नल एस.पी दिनेश पुरी ने दिये।
व्यापारियों की तरफ से मुख्य रूप से लखनऊ व्यापार मण्डल के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, स्वेता गोयल, राजीव अरोड़ा, डा. गिरीश युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता व अन्य व्यापारियों ने प्रश्न उठाये जिनका जवाब अधिकारियों के द्वारा दिया गया।
अन्त में एडीजी मीरा रावत को अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने आश्वस्त किया कि डायल 112 का प्रचार प्रसार और इसकी जानकारी व्यापारियों को अपने स्तर से उपलब्ध करायेंगे।
कार्यक्रम के अन्त में आये हुए सभी अतिथियों को एडीजी महोदया ने धन्यवाद दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र, वरिष्ठ महामंत्री पवन मनोचा, महामंत्री उमेश शर्मा, भारत भूषण गुप्ता, अशोक मोतियानी, अनिल बजाज, रामेश मिश्र, श्याम कृष्नानी,सतीश शर्मा निहारिका सिंह, शशि प्रकाश शुक्ल, मनीष गुप्ता, प्रियांक गुप्ता, मनीष अरोड़ा, मनीष वर्मा, विनय शुक्ला, राजेन्द्र दुआ, सतपाल मीत अभिषेक चैहान, राजू शुक्ला, मुकेश सिंह, नीरज जौहार, रितुराज रस्तोगी, जे.एस.सेठी, विजय कुमार निर्वाण ललित तिवारी अतुल त्रिपाठी, आरिफ खाॅ, हिमांशू भट्ट, मोहित केशरवानी, पवन गुप्ता, अभिनव गुप्ता जगजीत अरोड़ा, हरप्रीत सिंह, मनोज श्रीवास्तव, विनीत रस्तोगी, हरदीप, मोहम्मद सफीक, कुश अरोड़ा, अरून अवस्थी, गोपाल अग्रवाल,दुर्गेश सोनी इत्यादि व्यापारी नेता उपस्थिति रहे।

