भगवान परशुराम की भव्य प्रतिमा का भूमि पूजन सम्पन्न ,
—–
मेंहनगर (आजमगढ़ ): शुभ मुहूर्त में भगवान परशुराम के प्रतिमा का वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन का कार्य सम्पन्न ,
तहसील मुख्यालय से चंद कदम दूरी पर स्थित ग्राम करौती के गिरीश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में गुरुवार को आचार्य पं0अतुल जी महाराज ,पं0 विजय पांडेय ने मुख्य यजमान सेवा निवृत्त प्रशासनिक अधिकारी पं 0 गिरीश चतुर्वेदी ने भगवान परशुराम के भव्य प्रतिमा का विधि विधान पूर्वक मन्त्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन कराई , दौरान ब्राह्मण समाज कल्याण परिषद के अध्यक्ष व्रजेश नन्दन पाण्डेय ने कहा कि भगवान परशुराम योग, वेद और नीति में पारंगत थे। उन्होंने महर्षि विश्वामित्र एवं ऋचीक के आश्रम में शिक्षा प्राप्त की परशुराम के शिष्य : त्रैतायुग से द्वापर युग तक परशुराम के लाखों शिष्य थे। भगवान बिष्णु के छठे अवतार थे, पूजन अर्चना के दौरान जय -जय परशुराम की जयघोष से मंदिर परिसर गुंजायमान रहा ,मुख्य यजमान श्री चतुर्वेदी ने आगतजनों को अंगबस्त्रम से सम्मानित किया ,अंत मे प्रसाद वितरित किया गया ,इस मौके मुख्य रूप से पार्वती डिग्री कालेज दोहरीघाट व अन्य कई संस्थाओं के संस्थापक लालविहारी दुबे ,सेवा निवृत्त प्रधानाचार्य अनिरुद्ध तिवारी , ,डॉ0 नरेंद्र पाण्डेय ,योगेंद्र पाण्डेय , पप्पू उपाध्याय ,आनन्द मणि , अखिलेश पांडेय ,हरिहर चौबे ,जगदम्बा तिवारी ,पूर्व प्रधान पथरु बाबा ,अखिलेश चतुर्वेदी ,परितोष कुमार ,अमित चतुर्वेदी ,प्रधान रामसरन वर्मा ,राधेश्याम सिंह ,कल्लन यादव ,पूर्व प्रधान मुकुटधारी यादव ,रत्नसेन चतुर्वेदी आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

