अयोध्या। वरिष्ठ सपा नेता जगदीश यादव को महानगर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रभारी बनाया गया। समाजवादी पार्टी महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने जगदीश यादव को महानगर पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का प्रभारी नियुक्त किया इस मौके पर पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे ने कहा जगदीश यादव के प्रभारी नियुक्त होने से पिछड़ा वर्ग और मजबूत होगा अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव ने बताया सरकार पिछड़ा वर्ग को केवल बेवकूफ बना रही है ज्यादातर खेती किसानी करने वाले पिछड़ा वर्ग की खेती को छुट्टा जानवर बर्बाद कर रहे हैं डीजल और खाद्य के बेतहाशा मूल्य वृद्धि के कारण पिछड़ा वर्ग की आर्थिक स्थिति खत्म हो गई है महासचिव हामिद जाफर मिशम ने कहा इस सरकार में पिछड़ा वर्ग अपने को ठगा सा महसूस कर रहा है समय आने पर इसका जवाब दिया जाएगा प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया इस मौके पर पार्षद दल के नेता हाजी असद साहब पूर्व प्रदेश सचिव मोहम्मद हलीम, सचिव राम नवल पाल कोषाध्यक्ष नरेश अग्रवाल मोहम्मद असलम शाहबाज लकी घनश्याम यादव बृजेश सिंह चौहान रवि साहू आदि लोग उपस्थित रहे !!

