अष्टधातु का सिक्का दिलाने के नाम पर वसूले थे 39 लाख रूपए, हुआ गिरफ्तार

अयोध्या (संवाददाता) सुरेंद्र कुमार गौतम। अयोध्या नगर कोतवाली की गठित पुलिस टीम द्वारा अष्टधातु का सिक्का दिलाने वाला आरोपी को पकड़ा गया हैं। श्रीराम के वंशज सम्बंधी अष्टधातु का सिक्का दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 39 लाख रूपए हड़पने वाले एक व्यक्ति को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।महाराष्ट्र के पुणे जनपद निवासी सुनील गुलाबराव देशमुख की ओर से इस सम्बंध में सूचना देकर केस दर्ज कराया गया था। दर्ज केस के मुताबिक इनायतनगर थाना क्षेत्र निवासी प्रमोद कुमार यादव और उसके साथियों पर आरोप था कि उन्होंने श्रीराम के वंशज सम्बंधी अष्टधातु का बहुमूल्य सिक्का दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी की और 39 लाख रूपए हड़प लिए। इस मामले में पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की खोजबीन कर रही थी।
एसएसपी शैलेश कुमार पाण्डेय के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान, पुलिस अधीक्षक विजयपाल सिंह निर्देशन व सहायक पुलिस अधीक्षक क्षेत्राधिकारी नगर पलाश बंसल पर्यवेक्षण में कोतवाली पुलिस टीम का गठन किया गया था। पुलिस कार्यालय ने बताया कि नगर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सुरेश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित टीम ने मंगलवार की दोपहर मुखबिर की सूचना पर गुरू गोविंद चौक के पास से आरोपी प्रमोद कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी में उपनिरीक्षक सुनील कुमार व हेड कांस्टेबल शरद यादव शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *