20 यू पी गर्ल्स बटालियन द्वारा संचालित शिविर वार्षिक शिविर 226 का समापन

20 यू पी गर्ल्स बटालियन द्वारा संचालित शिविर वार्षिक शिविर 226 का समापन

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। 20 यू पी गर्ल्स बटालियन द्वारा संचालित शिविर सी ए टी सी 226, जिसमें लगभग 350 एनसीसी बालिका कैडेट्स ने हिस्सा लिया। जो की दिनांक 2 दिसंबर 2024 से 11 दिसंबर 2024 तक बहुत ही सुचारू रूप से संपन्न हुआ।
आज दिनांक 10 दिसंबर 2024 को कैंप का समापन समारोह कराया गया जिसमें कैडेट्स की 10 दिन की संपूर्ण ट्रेनिंग का अध्ययन किया गया।
ड्रिल कंपटीशन, गेम्स कंपटीशन जिसमें की बास्केटबॉल, रस्सा कसी का कंपटीशन कराया गया। जिसमें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी प्राप्त करने वाले कैडेटो को सम्मानित किया गया। सायंकाल मे कैंप का समापन समारोह कराया गया। जिसमें कर्नल रत्नाकर त्रिवेदी कैंप कमांडेंट 20 यूपी गर्ल्स बटालियन के द्वारा कैंप फायर से रंगारंग कार्यक्रम का प्रारंभ किया गया।
कैंप फायर के पश्चात कैडेट्स द्वारा रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें नाटक, ग्रुप ग्रुप सॉन्ग, ग्रुप डांस आदि इत्यादि कराया गया।
इस समारोह में कर्नल रत्नाकर त्रिवेदी कैंप कमांडेंट 20 तथा एनसीसी ए एन ओ मेजर (प्रोफेसर) मोनिका श्रीवास्तव, लेफ्टिनेंट प्रतिमा शर्मा, थर्ड ऑफिसर अभिलाष सिंह जमवाल, लेफ्टिनेंट निधि तथा सूबेदार मेजर ओम प्रकाश यादव तथा सूबेदार मेजर बल बहादुर राणा मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त वही सिर्फ 6:30 बजे एनसीसी प्रशिक्षक तथा अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल रहे। कर्नल रत्नाकर त्रिवेदी कैंप कमांडेंट द्वारा सर्टिफिकेट, कैंप सर्टिफिकेट, मेडल तथा ट्रॉफी के साथ सम्मानित किया गया। बच्चों को कैंप का टी ए डीए विस्तृत किया गया। सभी कैडेट्स ने बहुत ही प्रसन्नता के साथ इस कैंप में हिस्सा लिया तथा वह बहुत प्रसन्नचित होकर सभी गतिविधियों में भागीदारी रहे। इस प्रकार कैंप का समापन बहुत ही सहज रूप से कराया गया।
इस 10 दिवसीय कैंप के अंत में कैंप कमांडेंट कर्नल रत्नाकर त्रिवेदी द्वारा बच्चों का प्रोत्साहन बढ़ाया गया तथा उन्हें सेना में आगे भरती के लिए शुभकामनाएं भी दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *