जिलाधिकारी महोदय गोरखपुर के निर्देशानुसार प्रत्येक माह के दूसरे बुधवार को आपदा न्यूनीकरण दिवस का आयोजन किया जा रहा है। दिनांक 14 जुलाई 2021 को जनपद की 32 अति संवेदनशील बाढ़ प्रभावित ग्राम (जोकि 103 राजस्व ग्राम को कवर करेंगी) में बाढ़ सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की जा रही है जिसका संचालन संबंधित तटबंध के अवर अभियंता सिंचाई करेंगे। बैठक की सह-अध्यक्षता संबंधी क्षेत्र के ग्राम प्रधान करेंगे और अध्यक्षता जिलाधिकारी महोदय द्वारा नामित जनपद स्तरीय नोडल अधिकारी करेंगे।
बैठक में स्वास्थ, पुलिस, शिक्षा, आपदा मित्र, आंगनवाडी, सिंचाई, कृषि, किसान आदि अन्य ग्रामीण प्रतिभाग करेंगे।
बैठक में संबंधित अवर अभियंता तटबंध में होने वाले रिसाव को रोकने की विधि का प्रशिक्षण ग्रामीणों को प्रदान करेंगे।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में ऋणी और गैर-ऋणी कृषिको को जोड़ने, देय प्रीमियम तथा जन सुविधा केंद्र के माध्यम से प्रदान की जाने वाली सेवाओं से कृषि विभाग एवं इंश्योरेंस कंपनी के प्रतिनिधियों द्वारा अवगत करा जाएगा।
एनडीआरएफ, एसडीआरएफ एवं आपदा मित्र बाढ़ के दौरान प्रयुक्त होने वाले घरेलू संसाधनों से निर्मित जीवन रक्षक जैकेट के निर्माण की विधि का प्रदर्शन करेंगे और ग्रामीणों को प्रोत्साहित करेंगे कि वे नदी पार करते समय बोतल से निर्मित जैकेट अनिवार्य रूप से पहने और अपने आप को सुरक्षित रखें।
आपदा प्रभावित परिवारों को राज्य आपदा मोचक निधि के अंतर्गत कौन-कौन सी सहायता देय है, के संबंध में नामित नोडल अधिकारी/लेखपाल अवगत कराएंगे और उसे संबंधित अध्यन सामग्री का वितरण भी करेंगे।
बैठक में सर्पदंश, आकाशीय बिजली एवं विभिन्न आपदा के दौरान क्या करें, क्या ना करें पर चर्चा की जाएगी।
जिलाधिकारी महोदय द्वारा समस्त नोडल अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि बैठक समाप्ति के उपरांत संबंधित तटबंध का निरीक्षण करें और पृथक रूप से आख्या मय फोटोग्राफ प्रस्तुत करें।
बैठक की मॉनिटरिंग zoom के माध्यम से की जाएगी।
बैठक का आयोजन राजस्व एवं सिंचाई विभाग द्वारा किया जा रहा है। तकनीकी सहयोग यूनिसेफ उत्तर प्रदेश एवं जिला आपदा प्रबंध प्राधिकरण, गोरखपुर द्वारा प्रदान की गई है।

