रूदौली-अयोध्या। रूदौली कोतवाली क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में चालक घायल हो गया।घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में कराया।जहां हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने घायल को जिला अस्पताल रेफर किया।
जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार की सुबह लगभग 6:30 बजे नवीन मंडी के निकट अयोध्या की ओर से लखनऊ की ओर जा रहे डम्फर की विपरीत दिशा से आ रही डीसीएम की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर में डम्फर चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया और टक्कर के बाद डीसीएम चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया।घटना की सूचना लोगों ने भेलसर पुलिस को दी सूचना मिलते ही भेलसर चौकी से उपनिरीक्षक रणजीत सिंह यादव तत्काल अपने हमराहियों ताहिर खान,अशोक यादव,संदीप व सरोज के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर गम्भीर रूप से घायल डम्फर चालक को सीएचसी रूदौली में भर्ती कराया जहां घायल की हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिय।इस सम्बंध में भेलसर चौकी के उपनिरीक्षक रणजीत सिंह यादव ने बताया कि बुधवार की सुबह लगभग साढ़े छः बजे यूपी 70 एफ टी 2709 डम्फर चालक लखनऊ की ओर जा रहा था तभी रांग साइड(विपरीत दिशा)से आ रही डिसीएम यूपी 41ए टी 6793 की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई जिसमें डम्फर चालक रामनाथ पाण्डेय पुत्र रामचन्द्र पाण्डेय 25 वर्ष निवासी पट्टी प्रतापगढ़ गम्भीर रूप से घायल हो गया जिसे सीएचसी रुदौली में गम्भीर हालत में भर्ती कराया गया जिसकी हालत गम्भीर देखते हुए डाक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।दोनों वाहनों को पुलिस ने कब्जे में लेकर भेलसर चौकी में खड़ा करा दिया है।डिसीएम चालक फरार हो गया है।उपनिरीक्षक रणजीत यादव ने बताया कि अभी किसी की ओर से कोई तहरीर नही मिली है तहरीर मिलने पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

