रुदौली-अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के रूदौली रेलवे स्टेशन के पूरब रेलवे लाइन पर बुधवार की सुबह एक युवक की शव संदिग्ध हालत में मिलने से ग्रामीणों में हड़कम्प मच गया।घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने शव का पंचनामा कर शव को पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार राम नेवाज पुत्र हनुमान निवासी ग्राम जमुनियामऊ जो अपने ससुराल करीमपुर में रह रहे थे।परिजनों के अनुसार राम नवाज बीती रात दस बजे घर से निकले थे।बुधवार को सुबह 5 बजे करीमपुर गांव के निकट ट्रेन की चपेट में आकर दर्दनाक मौत की खबर आई।कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि परिवार वालों की ओर से कोई तहरीर नहीं मिली है।

