विभिन्न ब्राण्डों के15 लाख तक की कीमत के अवैध शराब को एक D.C.M वाहन सहित बरामद

अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। जनपद में 206 गत्तो विभिन्न ब्राण्डों में 1835.64 लीटर अवैध शराब को एक D.C.M वाहन सहित बरामद किया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पाण्डेय अयोध्या के दिशा निर्देशन में अपराधियों की धर पकड़ व अपराध के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान आलआउट के क्रम में पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी रुदौली अयोध्या के कुशल नेतृत्व में थानाध्यक्ष परटरंगा विवेक कुमार सिंह एंव थाने की पुलिस टीम द्वारा मिया का पुरवा चौराहे पर चेकिंग के दौरान संदिग्ध वाहन का पीछा किया गया जिसमें एक D.C.M वाहन स0 UP15CT1966 में लदे अवैध अंग्रेजी शराब कुल 1835.64 लीटर कुलभ 5928 बोतलों में बरामद किया गया उपरोक्त कार्यवाही में जिला आबकारी निरीक्षक संजय कुमार पाण्डेय के नेतृत्व में आबकारी टीम मौजूद रही बरामद अवैध शराब का अनुमानित मूल्य 14.50 लाख रुपये है। उपरोक्त बरामद शराब को बिना किसी वैध परमिट के तस्करी कर उत्तर प्रदेश राज्य के राजस्व को भारी क्षति पहुंचायी जाती है। उपरोक्त बरामद शराब के सम्बन्ध में थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 156/2021 धारा रा 63/72 आबकारी अधिनियम व धारा 419/420 IPC में पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *