वरिष्ठ समाजसेवी, उद्योगपति, भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह ने लीलावती महिला चिकित्सालय को लिया गोद

भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने किया आभार व्यक्त, जनपदवासियों को बेहतर उपचार की दिखी आश
कोरोना वायरस की तीसरी लहर से निपटने के लिए सरकार के साथ आमजन और समाजसेवी भी अपनी अग्रणी सहभागिता को तत्पर हैं। वहीं सूबे के मुख्यमंत्री महंत योगी आदित्यनाथ ने विधायकों-सांसदों और मंत्रियों से सीएचसी-पीएचसी को गोद लेने की अपील करते हुए जनता जनार्दन की देख देख और स्वस्थ्य की जिम्मेदारियों के प्रति बेहद सकारात्मक मुहिम छेड़ी है। जिसकी सुरुवात खुद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने चार सीएचसी को गोद लेकर किया था।

मुख्यमंत्री के इस जन कल्याणकारी मुहिम के दृष्टिगत जनपद जौनपुर के जिला अध्यक्ष पुष्पराज सिंह का बेहद सराहनीय प्रयास सामने आ रहा है। वहीं जिलाध्यक्ष के आह्वान पर मुम्बई के उद्योगपति समाजसेवी भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह ने लीलावती महिला चिकित्सालय को गोद लेने की घोषणा करते हुए सेवाभाव की एक और गांठ बांध दी है।

इस बाबत जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता ज्ञानप्रकाश सिंह के समाजसेवा के कई स्तंभ है ।ज्ञानप्रकाश सिंह ने अयोध्या में बन रहे भव्य श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए दो बार में एक करोड़ इक्कीस लाख की समर्पण राशि दान दिया है। वहीं कोरोना काल के शुरुआती दिनों से लोगों को राशन, भोजन और दवाएं उपलब्ध कराते रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी ज्ञानप्रकाश सिंह ने करंजाकला क्षेत्र के पकड़ी गांव निवासी रामवृक्ष बिंद व उनकी पत्नी की कोरोना से मृत्यु के पश्चात बेसहारा हों चुके इनके 6 अनाथ बच्चों को गोद लेते हुए उनके शिक्षा आदि का खर्च उठाने की जिम्मेदारी उठाई है। वहीं अब उन्होंने जनपद मुख्यालय स्थित लीलावती महिला चिकित्सालय को गोद लेने को घोषणा की है।

जिलाध्यक्ष ने बताया कि वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के नेतृत्व में चिकित्सालय की समस्त समस्याओं को जल्द दूर करने का हर संभव प्रयास किया जायेगा। महिला अस्पताल की व्यवस्था सुदृढ़ होने से नगरवासियों सहित आस पास के ग्रामीणों को अन्य जिलों जैसे वाराणसी या लखनऊ का दौड़ भाग नहीं करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *