अयोध्या।जिले के रुदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गन्ने के खेत मे एक युवक की लाश मिली।पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के बनगांवा गाँव निवासी मृतक की चाची श्रीमती गीता ने भेलसर चौकी पुलिस को सूचना दी कि मेरे भतीजे की बाइक खड़ी है औऱ भतीजा सुनील का कोई पता नहीं चल रहा है।सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक रणजीत सिंह यादव तत्काल अपने हमराहियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर काफी देर तक इधर उधर तलाश करने के बाद एक गन्ने खेत से गायब युवक के शव को बरामद कर लिया और रात में ही शव को पीएम के लिए भेज दिया।इस सम्बंध में कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मृतक युवक सुनील कुमार यादव आयु 22 पुत्र पन्ना लाल यादव वाराणसी के मडुवाडीह का रहने वाला था वह ग्राम सभा बनगांवा निवासी अपनी चाची गीता के घर आया था जिसका शव बुधवार की रात चाची गीता की सूचना पर पहुंचकर पुलिस ने एक गन्ने के खेत से बरामद कर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है।बताया कि घटना की जांच की जा रही है अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलते ही विधिक कार्यवाही की जाएगी।

