पावर कारपोरेशन ने नौ लोगों के विरूद्ध दर्ज कराया बिजली चोरी केस मे मुकदमा

अयोध्या। पावर कार्पोरेशन की टीम ने बुधवार को मवई थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में चेकिंग कर बिजली चोरी का मामला पकड़ा।इस मामले में अवर अभियंता ने एंटी पावर थेफ्ट थाना अयोध्या में तहरीर देकर 9 लोगों के विरूद्ध बिजली चोरी का केस दर्ज कराया है।विधुत उपकेंद्र बाबा बाजार के अवर अभियंता श्रवण कुमार के मुताबिक बिजली चोरी के आरोपियों का अधिक बिजली बिल बकाया होने के कारण गत दिनों इनका कनेक्शन काटकर कर केबिल हटा दी गई थी।चेकिंग के दौरान सभी आरोपी बिल का भुगतान किए बगैर अवैध रूप से केबिल जोड़कर बिजली का उपभोग करते पाए गए।अवर अभियंता ने बताया कि बुधवार को समर बहादुर यादव,लाइन मैन संजय कुमार,लवकुश व रिंकू सिंह सहित टीम के साथ चेकिंग के दौरान रामकुमार गुप्ता पुत्र जगन्नाथ निवासी अमराई गांव,सरवर पुत्र शमी निवासी चन्द्रा मऊ मंगा,बद्री विशाल पुत्र भगौती रेछ,पवन कुमार सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह निवासी सुनवा,राजेन्द्र सिंह पुत्र जगन्नाथ निवासी कसारी,त्रिलोचन सिंह पुत्र जगन्नाथ सिंह निवासी कसारी,आंनद प्रकाश सिंह पुत्र विनायक सिंह निवासी सुनवा,नरेंद्र कुमार पुत्र राजकुमार निवासी अमराई गांव व इरफान अहमद पुत्र इबरार निवासी चन्द्रा मऊ आदि बकायेदार उपभोक्ता चोरी से बिजली उपभोग करते पाए गए।जिनके विरुद्ध बिजली चोरी का केस दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *