अपहृत किशोरी को पुलिस ने बरामद कर मेडिकल के लिये भेजा अस्पताल

अयोध्या।जिले के रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी  क्षेत्र से 12जुलाई की शाम को अपहृत की गयी 16वर्षीय किशोरी की घटना की सूचना पर चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ राय की नाके बंदी से हताश अपहण कर्ता सचिन रावत किशोरी को छोडकर भाग निकला।मुखविर की मिली सूचना पर पुलिस ने अपहृता को कब्जे मे लेते हुए मेडिकल जांच के लिए भेजा।प्रभारी चौकी देवेंद्र नाथ राय ने बताया कि परिजनो  को हिरासत मे लेकर कडी पूछताछ से संबधित करीबियो के यहां छापा मारी की जा रही थी।पकडे जाने के भय से किसी वाहन द्वारा चौराहा पर छोडकर कर अरोपित फरार हो गया है।जिसकी गिरफ्तारी के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।मालूम कि12जुलाई की शाम को  किशोरी के परिजनो ने अपहरण कर हत्या करने का आरोप   इसी थाना चौकी क्षेत्र बरई कला निवासी सचिन कुमार रावत पर लगाते ही पुलिस महकमे मे हडकंप मच गया।चौकी प्रभारी की देखरेख मे गठित टीम धनंजय  पासवान प्रदीप कुमार के प्रयास से चार दिन मे बरामद कर मेडिकल के लिए भेजने मे कामयाबी मिली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *