30 दिसंबर- श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏
राम भगत हित नर तनु धारी ।
सहि संकट किए साधु सुखारी ।।
नाम सप्रेम जपत अनयासा ।
भगत होहिं मुद मंगल बासा ।।
( बालकांड 23/1)
राम राम 🙏🙏
राम नाम की महिमा का वर्णन करते हुए तुलसी बाबा लिखते हैं कि राम जी ने भक्तों के हित के लिये मानव शरीर धारण कर स्वयं कष्ट सहकर सज्जनों को सुखी किया, परंतु भक्तजन प्रेम के साथ राम नाम जपकर आनंद व कल्याण के घर हो जाते हैं ।
हम आप अपने जीवन में आनंद चाहते हैं और अपना कल्याण चाहते हैं , यह दोनों ही राम नाम प्रेम से जपकर पाया जा सकता है । अतः बस जपें, प्रेम से जपें । अस्तु! राम राम राम राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

