अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार। अयोध्या जिला कुमारगंज पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 15000 के इनामी बदमाश को कट्टा कारतूस के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर राजेश श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत तेजतर्रार कहलाए जाने वाले प्रभारी थाना अध्यक्ष दिनेश कुमार सिंह को मुखबिर द्वारा सूचना मिली थी मुकदमा अपराध संख्या 48/ 21 धारा 3 एवं वन यूपी गैंगस्टर अधिनियम से संबंधित वांछित 15000 पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्त मोनू सिंह उर्फ सत्यम सिंह पुत्र वीरेंद्र सिंह उम्र 24 वर्ष ग्राम रोहारी थाना हैदरगंज जनपद अयोध्या जोरियम फैजाबाद रायबरेली संपर्क मार्ग की तरफ जा रहा है जिस पर थाना अध्यक्ष दिनेश सिंह उप निरीक्षक अभिषेक सिंह उप निरीक्षक राजकुमार यादव कांस्टेबल मनोज कुमार यादव ने घेराबंदी कर पकड़ लिया,थाने पर जामा तलाशी लेने के दौरान अभियुक्त के पास से 315 बोर का कट्टा दो कारतूस भी बरामद हुआ है। पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 229/ 21 ,3/25 आर्म्स एक्ट एवं मुकदमा अपराध संख्या 48/ 21 धारा तीन एवं वन यूपी गैंगस्टर एक्ट अधिनियम के अंतर्गत अभियुक्त पर मुकदमा पंजीकृत कर जेल रवाना कर दिया किया गया है।

