के पी सिंह को अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव बनाये जाने पर महानगर कमेटी द्वारा हुआ जोरदार स्वागत

          
अयोध्या।के पी सिंह को अधिवक्ता सभा का प्रदेश सचिव बनाए जाने पर महानगर कमेटी द्वारा स्वागत कार्यक्रम रखा गया जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष श्याम कृष्ण श्रीवास्तव व संचालन हामिद जाफ़र मीसम ने किया, मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे पवन थे।पूर्व मंत्री ने कहा कि अधिवक्ताओं का जो सम्मान समाजवादी पार्टी  ने किया है  वो किसी पार्टी ने नही किया ,मैजूदा सरकार  अपने घोषणापत्र से भी मुकर गई,महानगर अध्यक्ष ने नवनियुक्त प्रदेश सचिव का स्वागत किया और कहा कि के पी सिंह के प्रदेश सचिव बनने से पार्टी और संगठन को मज़बूती मिलेगी । महानगर प्रवक्ता राकेश यादव ने बताया कि स्वागत करने वालों में वरिष्ठ सपा नेता छेदी सिंह , महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद यादव,संजय सिंह, ज़िला उपाध्यक्ष मनोज जयसवाल , बाबूराम गौड़,छोटेलाल यादव, दान बहादुर सिंह, शाहबाज लकी , महिला सभा महानगर अध्यक्ष सरोज यादव्, महासचिव अर्पणा जयसवाल, सविता मल्होत्रा, आरौनी पासवान,चौधरी बलराम यादव,इश्तियाक खान ,रामनेवल पाल,संजीत सिंह,रामभवन यादव,सहित साथ आये अधिवक्ता सभा जिलाध्यक्ष दूधनाथ यादव ,महासचिव चन्द्रभानर यादव ,अखिलेश पांडे एडवोकेट,जनीश सिंह एडवोकेट, अभय सिंह एडवोकेट, दिनेश सिंह एडवोकेट, अखंड प्रताप एडवोकेट, विजय द्विवेदी एडवोकेट , विशाल एडवोकेट, दानिश , इकबाल ,उत्कर्ष सोनी आदि लोग उपस्थित रहे।के पी सिंह का जगह जगह ज़ोरदार स्वागत हुआ ,सहादतगंज बाईपास पर सैकड़ों साथियों ने  माल्यार्पण कर स्वागत किया अधिवक्ता सभा द्वारा कचहरी प्रांगण में जिला अध्यक्ष दूधनाथ यादव ,मनीष पांडे, चंद्रभान यादव, विशाल, प्रवेश यादव कैफ़ी आदि ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *