भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष ने विपक्ष पर साधा निशाना,कहा विपक्ष के पास बोलने के अलावा कुछ नहीं

अयोध्या।रामनागरी पहुंचे भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने विपक्ष पर साधा निशाना। कहा विपक्ष के पास इस समय बोलने के अलावा कुछ नहीं। पहला ऐसा विपक्ष है जो घरो में बैठकर ट्वीट करता है। कहीं सड़क पर नहीं निकल रहा है। कोरोना काल में भाजपा ने सड़कों पर जाकर लोगों की सेवा की। भाजपा नेताओं व कार्यकर्ताओं ने अपनी जान जोखिम में डाला।भाजपा के दो कैबिनेट मंत्री 6 विधायक कोरोना के गाल में समा गए। विपक्ष सड़क पर आकर जनता की सेवा नहीं की।मोदी और योगी की सरकार जनता के लिए काम कर रही है अपना जान जोखिम में डालकर- दयाशंकर सिंह। दयाशंकर सिंह आज ब्लॉक प्रमुख शपथ ग्रहण समारोह में सोहावल पहुंचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *