गोरखपुर खजनी डी के यू हिन्दी दैनिक रवि कुमार : सिकरीगंज थाना क्षेत्र के कुई बाजार में राधेश्याम गुप्ता पुत्र श्री रामबृक्ष गुप्ता निवासी कुड़ही थाना उरुवा बाजार की एक अंग्रेजी शराब व एक देसी शराब की दो दुकान चलती है। जिसमें चोरों ने 20-21 की रात में दोनों दुकान का ताला तोड़कर अंग्रेजी शराब की दुकान में से 10 हजार रुपए का शराब व 75,000 रुपए नगद तथा देसी शराब की दुकान से 1,24,550 रुपए नकद चुरा ले गए। बुधवार की सुबह राधेश्याम गुप्ता को चोरी की सूचना मिलते हैं इसकी शिकायत सिकरीगंज थाने पर लिखित तहरीर दिया। जिस पर सिकरीगंज पुलिस ने कार्रवाई में जुट गई।

