जलभराव के चलते ट्रिपल-सी की परीक्षा स्थगित, परीक्षार्थियों ने किया हंगामा

परीक्षा हुई स्थगित, परीक्षार्थियों ने किया हंगामा, अब 23 जुलाई को होगी परीक्षा

गोरखपुर खजनी डी के यू हिन्दी दैनिक रवि कुमार : 
पादरी बाजार। शाहपुर इलाके के मानस विहार कॉलोनी स्थित विमल महाविद्यालय ऑनलाइन सेंटर के भूतल में जलभराव के चलते बुधवार को ट्रिपल-सी की परीक्षा को स्थगित कर दिया गया। इस दौरान परीक्षा देने आए परीक्षार्थियों ने जमकर हंगामा किया। केंद्र संचालक ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परीक्षार्थियों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
जानकारी के मुताबिक, मानस विहार कॉलोनी स्थित विमल महाविद्यालय ऑनलाइन सेंटर पर बुधवार को ट्रिपल-सी की परीक्षा आयोजित की गई थी। इस दौरान महाविद्यालय के ग्राउंड फ्लोर पर बारिश के कारण जलभराव होने से उसमें रखे कंप्यूटर सिस्टम ऑन नहीं किए जा सके जिसके चलते केंद्र संचालक ने परीक्षा आयोजित कराने वाली संस्था नाईलिट के निर्देश पर परीक्षा को रद्द कर दिया। छूटे हुए परीक्षार्थियों की परीक्षा आयोजित कराए जाने को लेकर 23 जुलाई को नई तिथि घोषित कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *