भाजपा नेता व शराब व्यवसाई के घर पर इनकम टैक्स का छापा

जौनपुर ।  शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार को उस समय हड़कंप मच गया जब अचानक से इनकमटैक्स के अधिकारियों ने नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन ओम प्रकाश जायसवाल के विभिन्न ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दिया।जयसवाल शराब के बड़े व्यापारी हैं इसके साथ ही उनके परिवार से जुड़े लोग फैक्ट्री होटल व विभिन्न प्रतिष्ठानों के मालिक हैं। गुरुवार की सुबह अचानक वाराणसी से आयकर विभाग की टीम के सदस्य करीब दो दर्जन गाड़ियों के साथ नगर में पहुंची। इस दौरान ओम प्रकाश जायसवाल के जेसीज चौक स्थित आवास आजमगढ़ रोड स्थित फार्म हाउस के साथ ही साथ उनकी ऑफिसों और और उनके परिवार से जुड़े लोगों के होटल फैक्ट्री व अन्य प्रतिष्ठानों पर एक साथ अचानक सर्वे शुरू कर दिया। इस दौरान टीम ने लोगों के अंदर जाने व बाहर आने पर पाबंदी लगा दी। टीम के सदस्य कागजात कंप्यूटर व अन्य दस्तावेज खंगालने शुरू कर दिए। आयकर टीम के आने की यह खबर थोड़ी देर में नगर में फैल गई। सर्वे करने आई टीम के एक अधिकारी ने बताया कि करोड़ों रुपए के लेनदेन में टैक्स चोरी की आशंका है। इस बाबत व्यापक जांच पड़ताल के बाद ही वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। वही दूसरी तरफ इस मामले में पूर्व चेयरमैन और उनके परिवार के लोगों से संपर्क करने की कोशिश की गई तो संपर्क नहीं हो सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *