पीएम गरीब कल्याण योजना में आज से 31 जुलाई तक बांटा जाएगा अनाज

अयोध्या।  प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आवश्यक वस्तुओं का वितरण आज से शुरू होकर 31 जुलाई तक सम्पन्न होगा। इस अवधि में अन्त्योदय और पात्र गृहस्थी लाभार्थियों से सम्बद्ध यूनिटों पर पांच किलो प्रति यूनिट खाद्यान्न (तीन किग्रा गेहूं व दो किलो चावल) का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। राशन कार्डधारकों को पोर्टेबिलिटी के तहत खाद्यान्न प्राप्त करने की सुविधा दी रहेगी। आयुक्त मनीष चौहान ने आदेश जारी कर दिया है।अपर खाद्य आयुक्त अनिल कुमार दुबे ने कहा कि 31 जुलाई को आधार प्रमाणीकरण के माध्यम से खाद्यान्न प्राप्त न कर सकने वाले उपभोक्ताओं के लिए मोबाइल ओटीपी वेरीफिकेशन के माध्यम से वितरण सम्पन्न किया जा सकेगा। अपर आयुक्त ने बताया कि इस बार प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना तहत मिलने वाला राशन, बैग में वितरित करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में पात्र लाभार्थियों में वितरण कराये जाने के लिए प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों और जिला पूर्ति अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *