श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई

15 जनवरी – श्रीरामचरितमानस की भाव सहित चौपाई
नमो राघवाय 🙏

सुनु मुनि तोहि कहउँ सहरोसा ।
भजहिं जे मोहि तजि सकल भरोसा ।।
करउँ सदा तिन्ह कै रखवारी ।
जिमि बालक राखइ महतारी ।।
( अरण्यकांड 42/2-3)
राम राम 🙏
सीताजी को खोजते हुए राम जी पंपा सरोवर पहुँचे हैं । वहीं नारद जी आते हैं और वर मांगने के बाद राम जी से पूछते हैं कि जब मैं विवाह करना चाहता था तब आपने मुझे विवाह क्यों नहीं करने दिया । राम जी कहते हैं कि मुनि जी सुनिए! मैं प्रसन्नता पूर्वक कहता हूँ कि जो सब भरोसा छोड़कर मुझे भजते हैं , मैं उनकी सदा उसी तरह से देखभाल करता हूँ जैसे माता अपने बच्चे की देखभाल करती है ।
बस श्री राम जी पर भरोसा कर उनका भजन कीजिए, आपका हित साधने की सब ज़िम्मेदारी राम जी अपने ऊपर ले लेते हैं । अतएव राम जी के अनन्य होकर उनका भजन करें ।अथ !भरोसा कर भजन में लग ।राम राम जय राम राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *