भदोही जिले का युवक जौनपुर से कर रहा था बीटेक
जौनपुर रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गड़ईपुल के पास मिर्जापुर -जौनपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार सुबह मोटरसाइकिल सवार युवक की ट्रक से कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।जिसकी जानकारी होने पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण सड़क पर इकट्ठा हो गए,
ग्रामीणों ने रामपुर थाने में दी, सूचना पाते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को अपने कब्जे में थाने लाई तथा इसकी सूचना युवक के परिजनो को दिया।परिजनो के आने के बाद शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। सुरियावां जनपद भदोही निवासी अनुराग मौर्य पुत्र देवीप्रसाद मौर्य 22 वर्ष जौनपुर रहकर बीटेक कर रहा था, छुट्टी पर सुरियावां अपने घर आया था।
गुरुवार सुबह जौनपुर जाते समय ट्रक ने धक्का मार दिया जिससे वह ट्रक की चपेट में आकर निचे चला गया, जिससे युवक की कुचलकर मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।ग्रामीणो का कहना है कि आये दिन यहाँ पर दुघर्टना होती रहती है जिसकी प्रशासन से कई बार शिकायत करने पर भी कोई कार्रवाई नही की जा रही है।

