हिन्दु युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चंद्रशेखर आजाद की जयंती मनाई

जौनपुर / बदलापुर :- हिन्दु युवा वाहिनी बदलापुर नगर इकाई के द्वारा नगर कार्यालय पे चंद्रशेखर आजाद की जयन्ती मनाई गई कार्यकर्ताओ ने चंद्रशेखर आजाद के चित्र पे माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर नमन किया जिला उपाध्यक्ष कुलदीप सिंह लकी ने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का नाम आते ही पूरे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है चंद्रशेखर आजाद एक गरीब घर में छोटे से गांव में पैदा हुए जिसने बचपन से आभाव देखा गरीबी देखा संघर्ष देखा देश की दुर्दशा देखी 24साल 7माह और 4दिन छोटी सी अल्प आयु में उन्होंने सिद्ध कर दिया कि छोटी आयु अशिक्षा गांव में गरीबी में आदिवाशी क्षेत्र में जन्म लेके भी एक युवा अगर अपने संकल्प को पहचान ले तो पूरी सत्ताओं से लड़ सकता है सिद्ध कर सकता है कि कोई भी बड़ा काम वह कर सकता है। चंद्रशेखर आजाद ने जिस भारत का सपना देखा था वैसा भारत बनाने के लिए हिन्दु युवा वाहिनी का कार्यकर्ता प्रयासरत है उक्त मौके पे जिला मंत्री अमृतेश शर्मा,पंकज सिंह, निखिल शुक्ल, संतोष सिंह,अश्वनी पाण्डेय, सत्यनारायण देववंशी, रोहित सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *