आर एल पाण्डेय
लखनऊ। सनातन धर्म परिषद के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर स्वामी भगवदाचार्य जी महाराज ने बलरामपुर जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्याम मनोहर तिवारी को सनातन धर्म परिषद का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है । श्याम मनोहर तिवारी के राष्ट्रीय महासचिव पद पर मनोनयन होने पर सनातन धर्म परिषद, विश्व साधु परिषद, सनातन विद्यार्थी परिषद, सनातन नारी परिषद, तुलसी जन्मभूमि न्यास, पतंजलि जन्मभूमि न्यास सहित तमाम धार्मिक, सामाजिक संगठनों ने बधाई दी है।उक्त जानकारी सनातन धर्म परिषद के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी आचार्य आर एल पाण्डेय ने दी

